19 Apr 2024, 12:37:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बेहद हसीन और खूबसूरत अभिनेत्री की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम सबसे पहले लिया जाता है। पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय, जो कि एक ख्वाब की तरह हैं और अपने खूबसूरती से हमेशा ही फैन्स को चकित करती आई हैं। एक बार फिर ऐश्वर्या अपनी सेंसुअस अदाओं से फैंस को लुभाने आ गई है। इस बार ऐश्वर्या किसी फिल्म में नहीं बल्कि फोटोशूट में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा रही हैं।
 
बतां दें ऐश्वर्या ने फोटोशूट फिल्मफेयर मैगजीन के लिए कराया हैं। इस मैगजीन के कवर पेज पर ऐश्वर्या मई महीने में नज़र आने वाली हैं। उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 
 
इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय नेवी ब्लू जैकेट में दिख रही हैं। ऐश्वर्या राय इस मैगजीन में #WomanPower in B-town पर बात करती नज़र आएंगी। इस मैगजीन के इस संस्करण में ये मुद्दे पर रीडर्स को कुछ स्पेशल स्टोरीज पढ़ने को मिलेंगी कि अगर खान बॉलीवुड में रूल कर रहे हैं तो वहीं दीपिका और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियां भी इंटरनैशनल लेवल पर बॉलीवुड का नाम आगे बढ़ा रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »