23 Apr 2024, 18:07:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऋषि कपूर ने कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर से कहा, मिल जाओ यारों

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2017 10:24AM | Updated Date: Apr 18 2017 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का अलग होना फैंस को तो निराश कर ही रहा है, अब लगता है बॉलीवुड सेलीब्रिटीज को भी उनकी दूरी बर्दाश्‍त नहीं हो पा रही है। अब दिग्‍गज अभिनेता ऋषि कपूर दोनों को एकसाथ आने की गुजारिश की है। लेकिन सुनील ने बड़ी विनम्रता से ऋषि कपूर के इस पहल को नकार दिया। ऋषि कपूर ने आईपीएल के खिलाडि़यों से तुलना करते हुए दोनों को एकसाथ आने को कहा, वहीं सुनील ने उन्‍हीं के अंदाज में मना कर दिया। हालांकि इस बारे में कपिल की तरफ से कोई कमेंट नहीं आया है। 

ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर सुनील ग्रोवर ने भी बड़े ही मजाकिया अंदाज में अपनी बात साफ रख दी है। सुनील ग्रोवर ने ऋषि कपूर के ट्वीट पर रिप्‍लाई करते हुए लिखा, 'सर, मैं इस सीजन में नहीं खेल रहा हूं क्‍योंकि चोट लगने की वजह से रिटायर्ड हो गया हूं।'
 
 
 
 
ऋषि कपूर जनवरी के में लॉन्‍च हुई अपनी ऑटोबायोग्राफी 'खुल्‍लम खुल्‍ला' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में अपनी पत्‍नी नीतू सिंह के साथ नजर आ चुके हैं।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »