25 Apr 2024, 09:52:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

न्यूयॉर्क में अपना आखिरी सप्‍ताह बिता रहीं प्रियंका हुईं भावुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2017 1:40PM | Updated Date: Apr 17 2017 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। ग्लोबल आइकन और बॉलावुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी भावनाओं से काफी संघर्ष कर रही हैं क्योंकि आधिकारिक तौर पर उनका न्यूयॉर्क में आखिरी सप्‍ताह है। उन्हें जल्द ही इस शहर से विदाई लेनी है। अपने आखिरी आधिकारिक हफ्ते के दौरान एक्ट्रेस अपना सामान पैक कर रही हैं अगली बार वापस आने तक के लिए। पीसी ने ट्विटर पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। 

उन्होंने लिखा- घर से पैकिंग करना भावनाओं के साथ लड़ने जैसा है। बहुत सारी चीजें बाहर आ जाती हैं जो आपको याद भी नहीं होंगी। न्यूयॉर्क सिटी में आखिरी आधिकारिक हफ्ता अगली बार आने तक। इसका मतलब यह है कि देसी गर्ल जल्द ही भारत वापस आने वाली हैं। लेकिन अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेवॉच के प्रमोशन के लिए वो वापस जाएंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »