29 Mar 2024, 21:26:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

संजय दत्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, निर्माता को धमकाने का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2017 9:44PM | Updated Date: Apr 15 2017 9:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई की अंधेरी मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने 15 साल पुराने मामले में अभिनेता संजय दत्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह वारंट फिल्म निर्माता शकील नूरानी को धमकी दिए जाने के मामले में जारी किया गया है। इस मामले में चार साल पहले भी कोर्ट ने संजय के खिलाफ वारंट जारी किया था। 

 
कोर्ट ने संजय दत्त को इस केस की सुनवाई के लिए तारीख भी दी थी। लेकिन उस तारीख पर संजय दत्त पेश नहीं हुए। जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। 
 
दरअसल, संजय दत्त ने 2002 में शकील नूरानी की फिल्म 'जान की बाजी' 50 लाख रुपए देकर साइन किया था। फिल्म की शूटिंग चल रही थी। सब कुछ ठीक था लेकिन अचानक संजय ने फिल्म को अधूरा ही छोड़ दिया। 
 
निर्माता का आरोप है कि फिल्म अधूरी छोड़ने की वजह से उन्हें करीब पांच करोड़ रुपए नुकसान हुआ था। इतना ही नहीं निर्माता ने जब संजय से इस सिलसिले में बात करना चाही तो संजय की तरफ से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शकील का आरोप है कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से भी धमकियां दिलवाई गई। 
 
संजय का बर्ताव देखकर नूरानी ने कानून का सहारा लिया था। और उनके खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके चलते वर्ष 2013 में अंधेरी मेट्रोपोलिटियन कोर्ट ने अभिनेता संजय दत्त के खिलाफ वारंट जारी किया था। तब से यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »