25 Apr 2024, 15:58:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘बेगम जान’ को पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने किया रिजेक्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2017 11:08AM | Updated Date: Apr 14 2017 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने तय किया है कि, निर्माता महेश भट्ट की फिल्म ‘बेगम जान’ को पाकिस्तान में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। वैसे यह खबर पहले से ही कन्फर्म थी पर फिर भी महेश भट्ट कोशिश में जुटे हुए थे। उनको लगता था कि, पाकिस्तान से उनका रिश्ता बड़ा ही मधुर है, जबकि पाक ने उनकी एक नहीं मानी।  

महेश को लगता था कि, पाकिस्तानी सरकार उनकी फिल्म ‘बेगम जान’ को रिलीज करने की अनुमति दे देगी। पर मौजूदा राजनैतिक हालात को देखते हुए फिल्म का रिलीज होना नामुमकिन ही माना जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दौरान एक सच्ची कहानी पर बनी विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘बेगम जान’ को लेकर भट्ट का कहना है कि, हमने पाकिस्तान के फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर से कहा कि, यह कोई पालिसी नहीं कि पार्टीशिन की वजह से फिल्म पर आपत्ति उठाई जाए। पहले आप फिल्म देखें उसके बाद ही कोई डिसीजन लें। उसके बाद मुझे पता चला कि, वे लोग मेरी फिल्म पाक में नहीं दिखाएंगे। ये मेरे लिए दुखदाई बात है। 
 
इस फिल्म का कोई पॉलीटिकल या डिप्लोमेटिक सरोकार नहीं है इसलिए हमने पाकिस्तान सरकार से गुजारिश की थी कि फिल्म को वहां रिलीज होने दिया जाए लेकिन इस संदर्भ में अब फायनल जवाब आ गया है। सेंसर बोर्ड ने महेश भट्ट को साफ इनकार कर दिया है कि, वे ‘बेगम जान’ को पाकिस्तान में रिलीज होने नहीं देंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »