28 Mar 2024, 14:29:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नेशनल अवार्ड ना मिलने पर आलिया ने कही ये बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2017 4:02PM | Updated Date: Apr 13 2017 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर का पुरस्कार हासिल किया। उनका कहना है कि इस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं जीत पाने पर उन्हें बुरा महसूस नहीं हुआ।

'उड़ता पंजाब' में अपने अभिनय के लिए समीक्षकों और प्रशंसकों द्वारा सराही जा चुकीं आलिया ने कहा, 'कृप्या बुरा मत महसूस करें। मैं कहीं नहीं जा रही हूं और अभी बहुत वक्त है। मुझे बुरा नहीं लगा तो आप लोग भी बुरा मत मानो।'

हाईवे की एक्ट्रेस ने कहा, 'हिंदी और मराठी सिनेमा ने कई पुरस्कार जीते, इसलिए यह जश्न मनाने का समय है। यह प्रतिभा का जश्न मनाने का बहुत बड़ा पल है।'

लोकमत पुरस्कार जीतने पर उनकी खुशी व्यक्त करते हुए आलिया ने कहा, 'यह बेहतरीन क्षण है। इस पुरस्कार को जीतने से पता चलता है कि आप देश के दिल में हैं।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »