25 Apr 2024, 18:27:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

महिला केंद्रित फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करेंगी प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2017 1:55PM | Updated Date: Apr 11 2017 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का परचम लहरा चुकीं प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड में अपनी वापसी के लिए तैयारियां कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म ‘पिंक’ के डायरेक्टर अनिरुद्ध रॉय चौधरी को एक महिला केंद्रित फिल्म के लिए साइन कर लिया है। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा होंगी। इस फिल्म को लेकर ऑफीशियल अनाउंसमेंट जल्द ही की जाएगी। अभी प्रियंका के अमेरिका से वापस लौटने का इंतजार किया जा रहा है।

हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि इस फिल्म में उनका कैमियो होगा या फिर वे लीड रोल निभाते दिखेंगी। बताया जा रहा है कि अब वे दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं और सही स्क्रिप्ट चुनने के लिए वक्त ले रही हैं। महिला केंद्रित फिल्मों के अलावा प्रिंयका चोपड़ा बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स के साथ भी बात कर रही हैं, जिनमें से राकेश ओमप्रकाश मेहरा, संजय लीला भंसाली मुख्य हैं। अपनी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग वे हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ की रिलीज के बाद शुरू करेंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »