25 Apr 2024, 04:46:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कुलभूषण जाधव की सजा पर गायक अभिजीत बोले- भारत में पाकिस्तानी दिखे तो पेड़ से लटका दो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2017 9:57AM | Updated Date: Apr 11 2017 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने पूर्व भारतीय अफसर कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में फांसी दिए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कुलभूषण की फांसी रोक जाने की मांग की है। साथ ही ये भी कहा है, "भारत में जहां भी पाकिस्तानी दिखें, उन्हें पेड़ से लटका दो।"
 
अभिजीत ने ट्विटर पर लिखा, "भारत में जो भी पाकिस्तानी दिखे, उसे पेड़ से लटका दो।"
 
उन्होंने ये भी लिखा, "अगर भारत में खोजा जाए तो ज्यादातर पाकिस्तानी बॉलीवुड या फिर भट्ट या जौहर के घर पर मिलेंगे।" बता दें कि अभिजीत पिछले कुछ सालों से लगातार पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों और संगीतकारों का विरोध कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि पाकिस्तान की अदालत ने भारतीय रिटायर्ड नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को रॉ का एजेंट बताकर फांसी की सजा सुनाई है। उन पर पाकिस्तान के खिलाफ विध्वंसक गतिविधियां चलाने और जासूसी करने का आरोप लगाया गया और भारत ने पाकिस्तानी की इस कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »