25 Apr 2024, 13:17:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें में बेहद हॉट अंदाज में नजर आई बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा इन दिनों एक एक पैसे को तरस रही हैं। दरअसल किम की पर्सनल लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। किम के होटल बिजनेसमैन पति अली पुंजानी ने उन्हें किसी दूसरी औरत के लिए छोड़ दिया है। 

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस बहुत समय से परदे से गायब रही हैं। किम शर्मा का भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह के साथ भी अफेयर रहा है। हाल में वह युवराज की शादी हो जाने के बाद सुर्खियों में आईं थीं।
 
लेकिन अब खबर है कि किम को उनके पति ने भी किसी दूसरी महिला के लिए छोड़ दिया है। वहीं किम को जिंदगी गुजर-बसर करने के लिए पैसे भी नहीं दिए।
 
किम अली से शादी करने के लिए वर्किंग वुमन से सीधा हाउसवाइफ बन गई थीं। शादी के बाद किम सब छोड़कर केन्या शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन अब किम न सिर्फ केन्या से पति का घर छोड़ आई हैं बल्कि उन्होंने पति के होटल्स में सीईओ की अपनी पोस्ट भी छोड़ दी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »