26 Apr 2024, 01:51:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हाफ गर्लफ्रेंड ट्रेलर रिलीजः देखिए अर्जुन और श्रद्धा का अंदाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2017 1:55PM | Updated Date: Apr 10 2017 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म “हाफ गर्लफ्रेंड” का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर हो गया। लेखक चेतन भगत के नॉवेल हाफ गर्लफ्रेंड पर आधारित यह फिल्म शूट की गई है। फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर की बात करें तो 2 मिनट 42 सेकेंड के इस ट्रेलर में नॉवेल की कहानी को इस तरह उतारा गया है कि जिन लोगों ने नॉवेल पूरा पढ़ रखा है वह भी फिल्म को देखना चाहेंगे। क्योंकि असल नॉवेल अंग्रेजी में लिखा गया था इसलिए हिंदी फिल्म में डॉयलोग्स को बहुत ही करीने से बुना गया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

अर्जुन कपूर फिल्म में एक बिहारी लड़के माधव की भूमिका में नजर आएंगे और श्रद्धा कपूर एक रईस लड़की रिया के किरदार में हैं। नई दिल्ली की रिया और पटना के माधव एक मशहूर कॉलेज में बास्केटबॉल कोर्ट पर मिलते हैं और माधव अपनी बास्केटबॉल स्किल्स से रिया को इंप्रेस करने में कामयाब रहता है। फिल्म में कहानी और नॉवेल को छोड़ दें तो जो चीज पूरी तरह नई है वह हैं फिल्म के गाने। गानों को आवाज दी है मशहूर सिंगर मोहित सूरी ने। फिल्म का संगीत और स्पेशल इफैक्ट्स गजब के हैं। हालांकि ट्रेलर में आपको एक ही गाने का मुखड़ा सुनाई देता है लेकिन वक्त से साथ जल्द ही फिल्म के दूसरे गाने भी रिलीज होंगे। जिन लोगों ने नॉवेल नहीं पढ़ा है उनके लिए फिल्म देखना ज्यादा मजेदार होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »