26 Apr 2024, 03:31:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुष्का शर्मा से परेशान हुए उनके पड़ोसी, की शिकायत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2017 10:54AM | Updated Date: Apr 10 2017 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अनुष्का शर्मा अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फिल्लौरी' के लिए चर्चा में थीं। लेकिन अब अनुष्का एक ऐसी वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं जिससे वो कानूनी पचड़े में भी पड़ सकती हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा के पड़ोसी उनसे काफी परेशान हैं। अनुष्का वर्सोवा के बद्रीनाथ टॉवर के 20वें फ्लोर में अपनी फैमिली के साथ रहती हैं।

बिल्डिंग के पूर्व सेक्रेटरी सुनील बत्रा ने अनुष्का पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुनील का कहना है कि अनुष्का ने पैसेज के रास्ते में अवैध इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स लगवाया है। इस बारे में सुनील ने बीएमसी को चिट्ठी लिखी है। सुनील का आरोप है कि अनुष्का ने न सिर्फ अवैध तरीके से इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स लगवाया बल्कि उन्होंने बिल्डिंग के कई और नियमों को भी तोड़ा है।
 
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में बीएमसी ने इस मामले को लेकर अनुष्का शर्मा को पत्र लिखा है। वहीं इस पर अनुष्का के प्रवक्ता ने कहा, 'इलेक्ट्रिक बॉक्स सभी नियमों का पालन करते हुए और जरूरी अनुमति लेने के बाद ही लगाया गया है।'
 
सुनील के अनुसार, 'बीएमसी अधिकारियों ने आकर इसकी जांच की है और इलेक्ट्रिक बॉक्स को आपत्तिजनक माना है।' इसके साथ ही सुनील ने कई और आरोप लगाते हुए कहा कि अनुष्का का एयर-कंडीशन भी बाहर की तरफ लगवाया गया है जिसकी वजह से दीवारों पर अभी से दरारें पड़ गई हैं। बाहरी हिस्से की दीवारें इतना भार सहन नहीं कर सकती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »