25 Apr 2024, 23:09:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भोजपुरी, मराठी के बाद बंगाली फिल्म बनायेंगी ये अभिनेत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2017 6:00PM | Updated Date: Apr 9 2017 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्रोडक्शन हाउस तले भोजपुरी में 'बम बम बोल रहा है काशी' और मराठी में 'वेंटिलेटर' नाम की फिल्म बनाई है। 'वेंटिलेटर' को हाल ही में तीन नेशनल अवार्ड मिले हैं। प्रियंका चोपड़ा का प्रोडक्शन हाउस अब दो बंगला फिल्में बनाएगा। एक का नाम 'बृष्टिर ओपाखयाय'और दूसरी का 'बस स्टॉप इ केउ नेई' है।

इन फिल्मों कहानी और स्टारकास्ट को लेकर फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा की जायेगी। फिल्म में बंगला और बॉलीवुड के कलाकार भी होंगे। इस बारे में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा है कि प्रियंका ने हमेशा ही रीजनल सिनेमा को प्रमोट करने का कमिटमेंट दोहराया है और बंगला फिल्मों को लेकर भी तेज़ी से काम चल रहा है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »