19 Apr 2024, 23:39:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुए बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2017 3:03PM | Updated Date: Apr 8 2017 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लेकिन यह कोई असली गिरफ्तारी नहीं बल्कि फिल्म बैंक चोर का प्रमोशन है। रितेश देशमुख जल्द फिल्म बैंक चोर में दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया था। 
इस फिल्म में रितेश के साथ विवेक ओबरॉय भी हैं।
 
फिल्म के प्रमोशन के लिए रितेश को बिल्कुल एक मुजरिम की तरह मीडिया के सामने लाया गया। रितेश के चेहरे से कपड़ा हटाया गया तो उनके मुंह में एक चॉकलेट दिखी। दरअसल ये सब मजाक था और अपनी आने वाली फिल्म के ‘बैंक चोर’ की प्रमोशन का हिस्सा था। विवेक और रितेश दोनों ने ये नाटक बैंक चोर के प्रचार के लिए किया। फिल्म में रितेश चोर की भूमिका में हैं वहीं विवेक ओबरॉय सीबीआई ऑफिसर अमजद खान के रोल में हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »