नई दिल्ली। 64वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। अक्षय कुमार को अपनी फिल्म 'रुस्तम' के लिए इस साल के 'बेस्ट एक्टर' के पुरस्कार के लिए चुना गया है। जबकि सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' को 'बेस्ट फिल्म' चुना गया है। पिछले साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'दंगल' में नन्हीं बबीता का किरदार निभाने वाली कश्मीरी एक्ट्रेस जायरा वसीम को 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस' के लिए चुना गया है। पिछले साल काफी तारीफें बटोरने वाली अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'पिंक' को सामाजिक विषयों पर सर्वेश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में चुना गया है।
यह पहली बार है कि 49 साल के अक्षय कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जा रहा है। अक्षय कुमार को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 'बेस्ट एक्टर' की श्रेणी में नामांकित नहीं किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अक्षय के फैन्स ने काफी विरोध जताया था। 64वें इन राष्ट्रीय पुरस्कारों में सोनम कपूर को उनकी फिल्म 'नीरजा' के लिए स्पेशल मेंशन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। बेस्ट बंगाली फिल्म के लिए पुरस्कार 'बिसर्जन' को दिया गया है। सर्वेश्रेष्ठ कन्नड फिल्म के लिए 'रिसर्जवेशन' को चुना गया है।
उत्तर प्रदेश को 'मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट' के तौर पर चुना गया है। नागेश कुकनूर की फिल्म 'धनक' को सर्वेश्रेष्ठ बाल फिल्म चुना गया है।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स विनर लिस्ट...
फिल्मों की शूटिंग के लिए सबसे अच्छा राज्य : उत्तर प्रदेश
स्पेशल मेंशन स्टेट : झारखंड
बेस्ट किताब : लता सुरगाथा
बेस्ट क्रिटिक : धनंजय
बेस्ट हिंदी फिल्म : नीरजा
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स : शिवाय
बेस्ट एडिटिंग : मराठी फिल्म वेंटिलेटर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : 'दंगल' के लिए जायरा वसीम
बेस्ट एक्टर : 'रुस्तम' के लिए अक्षय कुमार
सोशल मेसेज वाली बेस्ट फिल्म : पिंक
बेस्ट चाइल्ड फिल्म : धनक
बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड: सुरभि 'मलयालम'