16 Apr 2024, 14:44:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जबरदस्त केमिस्ट्री को यूथ बहुत पसंद करते हैं। उनकी फिल्मों का इंतजार हमेशा सबको होता है। अब तक फिल्म ‘यह जवानी है दिवानी’, ‘बचना ऐ हसीनो’ और ‘तमाशा’ में रणबीर-दीपिका का रोमांस करते देखा जा चुका है अब खबर आ रही है कि इन दोनों की जोड़ी दोबारा स्क्रीन पर देखने को मिल सकती है। 

बता दें कि यह दोनों जल्द ही एक एड में नजर आ सकते हैं। दरअसल रणबीर कपूर एक मोबाइल फोन के ब्रांड एम्बैसडर हैं और कंपनी चाहती है कि दीपिका पादुकोण को भी एड के लिए साइन कर लिया जाए। एड के लिए दीपिका से बात चल रही है और सब कुछ ठीक रहा तो जल्द रणबीर- दीपिका स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। बता दें, दीपिका जल्द ही फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में बिजी हो जाएंगी। इस फिल्म में वे पद्मावती के किरदार में होंगी। तो वहीं रणबीर फिलहाल संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »