29 Mar 2024, 19:11:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पंजाबी लुक में नजर आएं शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2017 11:10AM | Updated Date: Apr 7 2017 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' जैसी फिल्मों में एक साथ काम करने के बाद शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। जी हां, आजकल दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी बिजी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं, जिसमें वे दोनों पंजाबी लुक में नजर आ रहे हैं।
 
खबरों के मुताबिक, शाहरुख और अनुष्का इन दिनों पंजाब में निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'द रिंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख इस मूवी में गाइड का किरदार निभाएंगे।
 
इंटरनेट पर जो तस्वीरें वायरल हुई हैं, उनमें शाहरुख ने सरदारों की तरह सिर पर पगड़ी बांधी हुई है। वहीं कानों में बड़े-बड़े झुमकों और लंबी चोटी के साथ अनुष्का काफी प्यारी लग रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »