25 Apr 2024, 00:33:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बीमारी की वजह से ऐसे दिखने लगे हैं विनोद खन्ना, तस्वीर देखकर चौंक जाएंगे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2017 3:04PM | Updated Date: Apr 6 2017 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर एक्टर विनोद खन्ना इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें गिरगाम में बने रिलाइंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे राहुल का कहना है कि शरीर में पानी की कमी के चलते उन्हें अस्पताल लाया गया है। लेकिन इंटरनेट पर छाईं कई खबरों में कहा जा रहा है कि वो कैंसर से पीड़ित हैं। 
 
वहीं गुरुवार से एक्टर की एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है जिसे देखकर आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। लेकिन अभी तक उनके कैंसर से पीड़ित होने की पुष्टि नहीं हुई है। फोटो की बात करें तो इसमें विनोद काफी कमजोर लग रहे हैं। उनका यह रुप देखकर बहुत से फैंस दुखी हो गए और उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर को अपनी दुआएं भेज रहे हैं।
 
जब इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम ने अस्पताल से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना करते हुए केवल इतना बताया कि वो अब स्थिर हैं और पहले से बेहतर हैं। विनोद खन्ना इस समय पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद हैं। उन्हें शुक्रवार को मुंबई के अस्पताल लाया गया था। बताया जा रहा है कि उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। जहां परिवार की रिक्वेस्ट पर एक्टर की हालत पर अस्पताल कुछ भी बोलने से कतरा रहा है वहीं उनके बेटे राहुल खन्ना ने कहा कि एक्टर के शरीर में पानी की बहुत कमी हो गई थी।
 
राहुल ने कहा- पापा को शुक्रवार के दिन शरीर में पानी की बहुत ज्यादा कमी होने की वजह से भर्ती कराया गया। परिस्थितियों को जल्द ही नियंत्रण में लाया गया। उनकी सेहत में सुधार है और डॉक्टर जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज करने वाले हैं। हमारा परिवार अस्पताल का बहुत आभारी है जिस तरह से उनका यहां ध्यान रखा गया। उन्हें मिल रही शुभकामनाओं से हम अभिभूत हैं।
 
गुरुवार से वायरल हो रही फोटो में एक्टर अस्पताल की ड्रेस पहने हुए और काफी कमजौर हालत में नजर आ रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम ने विनोद खन्ना के परिवास से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। एक्टर और सांसद ने इस साल फरवरी में गुरदासपुर में हुई एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया था कि उन्हें कैंसर है। कई हिंदी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने कहा था कि वो खुद को कैंसर होने की बात इसलिए बता रहे हैं क्योंकि वो पब्लिक लाइफ में हैं। उन्होंने कहा थआ कि वो इससे काफी हद तक रिकवर हो चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »