25 Apr 2024, 06:07:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस मामले में दीपिका पादुकोण ने सनी लियोनी को पछाड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2017 12:50PM | Updated Date: Apr 6 2017 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्‍चन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ऐसे सेलीब्रिटी हैं जिनके साथ लोग ज्‍यादा-ज्‍यादा समय बिताना चाहते हैं। भारत के ज्यादातर लोग अमिताभ बच्चन और दीपिका के साथ यात्रा करना चाहते हैं। इस संबंध में हुए सर्वेक्षण के आज जारी परिणाम के अनुसार, सबसे ज्यादा 53 प्रतिशत भारतीय दीपिका के साथ जबकि 40.3 प्रतिशत प्रियंका चोपडा के साथ छुट्टियां बिताना चाहते हैं।

300 भारतीय यूजर्स ने लिया भाग 
एक एकॉमोडेशन बुकिंग वेबसाइट ने पिछले साल अक्टूबर में सर्वे शुरू किया था, जिसमें 28 देशों के 8,400 वयस्क लोगों ने भाग लिया। इस सर्वे में 300 भारतीय यूजर्स ने भाग लिया और अपनी पसंद के सेलेब्रिटी ट्रेवल बडी को वोट किया। 
 
फीमले सेलेब्रिटीज
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबक, इस सर्वे के परिणाम घोषित किए गए। भारतीय बाजार के लिए सर्वे का अंतराल 21-31 अक्टूबर रखा गया था। रिजल्ट के मुताबिक, 53 फीसदी भारतीयों ने दीपिका पादुकोण के साथ छुट्टियां बिताने की ख़्वाहिश जाहिर की, जबकि 40.3 फीसदी लोग प्रियंका चोपड़ा के साथ छुट्टियां गुजारना चाहते हैं। आश्चचर्यजनक रूप से सनी लियोनी और जैकलीन फर्नांडिस तीसरी, जबकि आलिया भट्ट चौथी च्वाइस हैं। 
 
मेल सेलेब्रिटीज
मेल सेलेब्रिटीज में अमिताभ बच्चन ने बाज़ी मारी है, जो 33.3 फीसदी भारतीयों की पसंद हैं। सचिन तेंदुलकर दूसरे, तो रणबीर कपूर और विराट कोहली तीसरी और चौथी पसंद हैं। 44 फीसदी भारतीय राखी सावंत के साथ छुट्टियों पर जाना पसंद नहीं करते, वहीं बिपाशा बसु और विद्या बालन के साथ क्रमश: 28.7 और 26 फीसदी लोगों को छुट्टियां बिताना पसंद नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »