25 Apr 2024, 12:36:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस एक्ट्रेस का वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा रहा हैं तहलका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2017 12:37PM | Updated Date: Apr 6 2017 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सिंगर एड शीरन के गाने ‘शेप ऑफ यू’ गाने पर अपना डांसिंग टैलेंट दिखा चुके हैं। अब साउथ की एक्ट्रेस अहाना कृष्णा ने इस गाने पर परफॉर्म कर अपनी एक वीडियो फेसबुक पर डाली है। अहाना की ये वीडियो इंटरनेट पर छाई हुई है। अहाना इस वीडियो में अपनी बहन दिया और इशानी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

अहाना की वीडियो सोशल मीडिया पर छाई है। इस वीडियो के फेसबुक पर आने के 20 घंटों के अंदर ही इसे 93 हजार लोग देख चुके थे। वैसे फेसबुक के अलावा अहाना का एक यूट्यूब चैनल भी है वह अकसर अपनी वीडियो उस चैनल पर शेयर करती रहती हैं।
 
इन गाने पर पहले जहां आईआईटी के कुछ स्टूडेंट्स ने परफॉर्म किया था। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी, सुष्मिता सेन ने भी इस गाने पर परफॉर्म किया था। सुष्मिता इस गाने पर अपनी बेटी के साथ डांस करती नजर आई थीं। दिशा पटानी ने भी शेप ऑफ यू पर परफॉर्म किया था। दिशा ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। दिशा ने 26 फरवरी को यह वीडियो शेयर की थी।
 
बता दें कि हाल ही में दिशा पटानी अपनी एक तस्वीर की वजह से सुर्खियों में आई थीं। दिशा फिल्म फेयर अवॉर्ड में एक डिजाइनर ड्रेस पहनकर गई थीं। इस तस्वीर में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी। दिशा की यह तस्वीर कुछ लोगों को पसंद आई। तो वहीं एक यूजर ने इस पर बेहद शर्मनाक कमेंट किया। उसने लिखा, तुम इसमें एक वैश्या की तरह लग रही हो। हमें पता लग रहा है कि तुमने ब्रेस्ट इंप्लांट्स कराएं हैं, दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। दिशा ने इस कमेंट पर करारा जवाब दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »