29 Mar 2024, 21:04:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

संजय दत्त की भाभी के साथ एक ही घर में रहता है प्रत्यूषा का ब्वॉयफ्रेंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2017 2:35PM | Updated Date: Apr 5 2017 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। राहुल पर एक बड़ा आरोप लग रहा है। खबर है कि राहुल की वजह से संजय दत्त के कजिन और उनकी पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि संजय दत्त के कजिन निमाई बाली की शादी में राहुल राज की वजह से तनाव शुरू हो गया है। 
 
राहुल निमाई की पत्नी साहिला चड्ढा के दोस्त हैं और प्रत्यूषा की मौत के बाद से वह उनके साथ उनके ही घर में रहते थे। पहले तो निमाई को राहुल के रहने से आपत्ति नहीं थी लेकिन जब राहुल की सच्चाई धीरे-धीरे निमाई बाली को पता चली तो उन्होंने राहुल से घर छोड़कर जाने को कहा।
 
कहा जा रहा है कि निमाई के इस फैसले से उनकी पत्नी भड़क गईं, और उन्होंने उल्टा अपने ही पति पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगा दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद निमाई ने आराम नगर में अपना घर छोड़कर खुद गोरेगांव में शिफ्ट हो गए हैं। लेकिन उनकी पत्नी साहिला चड्ढा अपनी बेटी और राहुल राज सिंह के साथ उसी घर में रह रही हैं।  
 
निमाई कहा कहना है कि वो अपनी पत्नी और बेटी से बहुत प्यार करते हैं और इस मामले को सुलझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। निमाई डीडी नेशनल पर आने वाले सीरियल ‘चंद्रकांता’ में सूर्या का किरदार निभाते थे। जय हनुमान में निमाई पवन देव और बाली का किरदार भी निभा चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »