25 Apr 2024, 23:11:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रद्धा कपूर के लिए आपस में भिड़े फरहान अख्तर और आदित्य रॉय, यह है वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2017 1:05PM | Updated Date: Apr 5 2017 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर का अफेयर है या नहीं... इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं है। लेकिन ऐसा क्या है जो फरहान अख्तर 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए आदित्य रॉय कपूर से झगड़ रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के मुताबिक, हाल ही में फरहान अख्तर और आदित्य रॉय कपूर के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ है। इसकी वजह है आदित्य का अपनी एक्स श्रद्धा के दोबारा नजदीक आना। 
 
वहीं फिल्म 'रॉक ऑन 2' के रिलीज के बाद फिल्म के लीड हीरो फरहान अख्तर के साथ श्रद्धा कपूर की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। हालांकि इन दोनों ने भी अपने इस रिश्ते को मीडिया के सामने कभी स्वीकार नहीं किया। इसके बाद एक बार फिर फिल्म 'ओके जानू' की शूटिंग के दौरान श्रद्धा और आदित्य नजदीक आए और ये बात फरहान को बिल्कुल रास नहीं आई। शायद यही कारण है कि फरहान और आदित्य के बीच लड़ाई हो गई है।
 
सूत्रों की मानें तो फरहान इस बात से बहुत नाराज हुए। एक रिपोर्ट के अनुसार आदित्य-श्रद्धा की इस नजदीकी को लेकर फरहान की आदित्य के साथ लड़ाई हो गई है। हालांकि श्रद्धा ने समय पर पूरे मामले को संभाल लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरहान, आदित्य और श्रद्धा के इस नए रिलेशन से काफी दुखी थे और इसी कारण से वो आदित्य से विवाद में उलझ गए और दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »