20 Apr 2024, 18:31:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेता विनोद खन्ना की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2017 11:11AM | Updated Date: Apr 5 2017 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना की तबियत बिगड़ने की वजह से हाल ही में उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल के अनुसार, उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने बताया की पापा को डिहाइड्रेशन की समस्या हुई थी जिसके बाद उन्हें भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक तेजी से उनकी हालत में सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।
 
गौरतलब है की पिछले हफ्ते उनकी आगामी फिल्म 'एक रानी ऐसी भी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड के बिग बी थे, तबियत खराब होने की वजह से वह खुद की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंच सके थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »