20 Apr 2024, 12:27:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी - फिर एक साथ दिखेंगे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2017 10:56AM | Updated Date: Apr 5 2017 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कई दिनों से सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की लड़ाई सुर्ख़ियों में है। बात यहां तक पहुंच गई कि लगा कपिल शर्मा का शो बंद हो जाएगा। लेकिन, अब कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। खबर है कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा 7 अप्रैल यानी इसी शुक्रवार को शो की शूटिंग करेंगे। जिसके बाद 8, 11 और 12 अप्रैल के शेड्यूल में भी मौजूद रहेंगे।
 
सुनील ग्रोवर की शो से दूरी की बाबत सूत्रों की माने तो सुनील इन दिनों अपनी ऑफिशियल छुट्टियां मना रहे हैं। जबकि कुछ लोग तो यह भी अटकलें लगा रहे हैं कि सुनील ने शो छोड़ दिया है। लेकिन, बताया जाता है कि सुनील की इस शो में वापसी की बड़ी उम्मीद की वजह है उनका 23 अप्रैल तक कॉन्ट्रैक्ट में बंधे होना। अगर यह पूरा नहीं हुआ तो सुनील को इसके बदले में मोटा हर्जाना देना पड़ सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »