25 Apr 2024, 17:19:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राखी सावंत गिरफ्तार, वाल्मिकी से की थी मीका सिंह की तुलना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2017 4:33PM | Updated Date: Apr 4 2017 9:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महर्षि वाल्‍मीकि पर टिप्‍पणी किए जाने के मामले में अभिनेत्री राखी सावंत को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। एएनआई के अनुसार राखी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पंजाब पुलिस का एक दल राखी सावंत को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई रवाना हुआ था।

बता दें कि पंजाब में लुधियाना की एक अदालत ने रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिपपणी करने के मामले में अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोप लगाया गया है कि राखी सावंत ने पिछले वर्ष एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ टिप्पणी करके वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। इस प्राथमिकी के आधार पर 9 मार्च को गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 अप्रैल तय की है। शिकायतकर्ता एडवोकेट नरिंदर आदिया ने बताया कि आरोपी चाहे कितना ताकतवर हो, लेकिन कानून से नहीं बच सकता। ये पहली बार नहीं है जब राखी सावंत विवादों में फंसी हैं। इससे पहले भी सलमान खान, करण जौहर और कई संवेदनशील मुद्दों पर राखी के बयानों ने लोगों को हैरत में डाल दिया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »