29 Mar 2024, 04:26:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ का दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में दोनों की तस्वीर के पीछे उपन्यास का बैकग्राउंड है।
 
जहां एक तरफ आयुष्मान के हाथों में टाइपराइटर दिख रहा है तो वहीं परिणीति रॉक अंदाज में नजर आ रही हैं। फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ का यह नया पोस्ट बहुत कुछ कहता नजर आ रहा है।
 
बता दें, फिल्म के पांच दिनों में पांच टीजर रिलीज होंगे। इस बात की जानकारी परिणीति चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। दो दिन पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था।
 
इस टीजर में आयुष्मान अपनी डार्लिंग बिंदु उर्फ परिणीति के गानों की सीडी को प्ले करते हुए और टाइपराइटर में कहानी लिखते हुए नजर आए थे। टीजर के रिलीज के बाद दोनों की बहुत तारीफ हुई थी। इसमें दोनों भी बहुत अलग अंदाज में दिख रहे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »