23 Apr 2024, 17:38:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऋषिकेश में दीपिका पादुकोण ने साधु संतों के साथ की गंगा आरती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2017 10:53AM | Updated Date: Apr 4 2017 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड स्क्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोमवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा आरती में शिरकत की। दीपिका उत्तराखंड में छुट्टियां मनाने पहुंची हैं। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद सरस्वती मुनि महाराज और साध्वी भगवती के साथ गंगा आरती की।

इतना ही नहीं, दीपिका ने गंगा तट पर यज्ञ में भी आहुति डाली। दीपिका यहां लोगों की नजरों से छिपती-छिपाती पहुंचीं। उनके कार्यक्रम को बहुत गुप्त रखा गया।

यहां तक कि मीडिया तक को इससे दूर रखने की कोशिश रही, लेकिन फिर भी वह कैमरे की नजर से खुद को नहीं बचा सकीं। इससे पहले आईं खबरों की मानें तो दीपिका अभी उत्तारखंड में रुकेंगी और वह राफ्टिंग आदि का लुत्फ उठाएंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »