26 Apr 2024, 04:17:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मशहूर क्लासिकल सिंगर किशोरी अमोनकर का 84 साल की उम्र में निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2017 10:49AM | Updated Date: Apr 4 2017 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोमवार को शास्त्रीय संगीत की जानीमानी गायिका किशोरी अमोनकर का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वो काफी समय से बीमार चल रही थीं।
 
किशोरी अमोनकर ख्याल, ठुमरी और भजनों के लिए जानी जाती थी। उन्होंने अपनी संगीत की शिक्षा अपनी मां मोघूबाई कुर्दिकर से ली थी। उन्हें 1987 में पद्म भूषण और साल 2002 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।
 
किशोरी अमोनकर फिल्मों में भी अपनी आवाज दे चुकी हैं। उन्होंने 1964 में आई फिल्म ‘गीत गाया पत्थरों ने’ का टाइटल सॉन्ग गाया था। इसके साथ ही उन्होंने 1990 में ‘दृष्टि’ में भी अपनी आवाज दी थी। किशोरी अमोनकर की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।
 
शबाना आजमी ने भी दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकांउट पर लिखा है, 'यह एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं और ऐसे समय में रहने के लिए खुद को भाग्यशाली समझती हूं कि मैं किशोरी अमोनकर जी को गाते हुए सुन पाई।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »