29 Mar 2024, 17:00:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

B'Day special : खूबसूरत अदाकारा जिसकी दर्दनाक मौत को अाज भी नहीं भूला बाॅलीवुड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2017 10:38AM | Updated Date: Apr 4 2017 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय सिनेमा की जानी मानी अदाकारा परवीन बॉबी हिंदी सिनेमा का वो चर्चित चेहरा है जो अपने अभिनय और रुमानी अंदाज से पहचानी जाने लगी। परवीन बॉबी को उन खूबसूरत और ख्याति प्राप्त अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया। 
 
70 और 80 के दशक में बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में अगर किसी के हुस्न का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता था तो वो थीं परवीन बॉबी। 4 अप्रैल 1949 को गुजरात के जूनागढ़ में पैदा हुई परवीन बॉबी का रिश्ता बॉबी राजवंश से बताया जाता है।
 
अपने माता-पिता की इकलौती बेटी परवीन के सिर से बेहद ही कम उम्र में पिता का साया उठ गया। लेकिन सपनों को हकीकत में बदलने का जुनून रखनेवाली परवीन ने बॉलीवुड के दुनिया में साल 1973 में आई फिल्म ‘चरित्रम’ से कदम रखा। इसके बाद ‘दीवार’, ‘नमक हलाल’, ‘अमर अकबर एंथनी’ और ‘शान’ जैसी कई हिट फ़िल्में दीं।
 
बॉलीवुड की इस ग्लैमरस हिरोइन ने कभी शादी नहीं की, लेकिन कई एक्टर्स के साथ उनका अच्छा संबंध रहा। खबरों के मुताबिक निर्देशक महेश भट्ट, अभिनेता कबीर बेदी और डैनी डेंजोंग्पा के साथ-साथ महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी उनका रिश्ता था।
 
परवीन अपने एक्टिंग करियर में टॉप पर थीं, जब वो महेश भट्ट को दिल दे बैठी थीं। साल 1977 में दोनों का इश्क परवान चढ़ रहा था। उस वक्त महेश भट्ट शादीशुदा थे, जबकि परवीन कबीर बेदी से ब्रेकअप के सदमे से उबर रही थीं। अपने जमाने की सुपरस्टार परवीन और महेश ने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। दोनों एक-दूसरे के इतने करीब आ गए थे कि इनके बीच सिर्फ प्यार के लिए ही जगह थी। 
 
घर पर परवीन एक साधारण लड़की होती थीं, जो महेश को पागलों की तरह प्यार करती थीं। बताया जाता है कि एक रात जब परवीन से गुस्सा होकर महेश भट्ट चले गए थे, तब परवीन भी उनके पीछे दौड़ीं। प्यार में अंधी परवीन यह भी नहीं सोच पाई थीं कि उन्होंने कुछ भी नहीं पहन रखा है।
 
परवीन बॉबी का निजी जीवन काफी उथल-पुथल भरा रहा। उन्होंने अमिताभ बच्चन पर अपनी हत्या की कोशिश करने का आरोप भी लगाया था।
 
बताया जाता है कि अपने जीवन के आखिरी दिनों में परवीन दिमागी बीमारी से पीड़ित हो गई थी। परवीन सिजोफ्रेनिया नाम की गंभीर मानसिक बीमारी से ग्रस्त थीं। 22 जनवरी 2005 को परवीन बॉबी का शव उनके ही फ्लैट में बेहद बुरी स्थिति में मिला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »