26 Apr 2024, 04:12:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान खान के लिए ऐक्ट्रेस की तलाश में लगे हैं रेमो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2017 10:04AM | Updated Date: Apr 4 2017 10:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की अगली फिल्म में सलमान खान के साथ एक नया चेहरा नजर आनेवाला है। इसके लिए रेमो डिसूजा ने आॅडिशन भी शुरू कर दिए हैं। इस 4 जनवरी, 2017 को उन्होंने अपना आॅफिशल रेमो डिसूजा मोबाइल एप लॉन्च किया है।
 
अपनी इस एप के जरिए रेमो एक अलग तरह का टैलेंट खोजने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा इस एप के जरिए उनके फैंस लेटेस्ट अपडेट भी जान पाएंगे। बता दें, रेमो की इस फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी।
 
इस फिल्म की कहानी एक उम्रदराज डांसर पिता और उसकी 13 साल की महत्वकांक्षी बेटी पर आधारित होगी। सूत्रों के मुताबिक सलमान को फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई है।
 
जिसके बाद वे जल्द से जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करना चाहते हैं। फिलहाल सलमान ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो पांच साल के बाद कटरीना के साथ नजर आनेवाले हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »