19 Apr 2024, 22:04:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। ‘अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म हॉफ गर्लफ्रेंड’ का मोशन पोस्टर सोमवार को रिलीज किया गया। अर्जुन ने ट्वीट कर घोषणा की है कि इस फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। पोस्टर की बात करें तो यह चेतन भगत के नोवेल के कवर पेज की तरह ही है।

कुछ हफ्ते पहले ही इस फिल्म के मेकर्स ने इसके पहले पोस्टर को रिलीज किया था। पहले पोस्टर में फिल्म के दोनों मुख्य पात्र रोमांस करते हुए नजर आ रहे थे वहीं दूसरे पोस्टर में दोनों अलग हो रहे हैं।

हर प्रेम कहानी की ही तरह माधव झा और रिया सोमानी की प्रेम कहानी भी ढ़ेर सारे ट्वीस्ट के साथ दर्शकों के सामने आएगी। बता दें कि ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ चेतन भगत की नोवेल पर आधारित है। इस फिल्म के मुख्य पात्र बॉस्केटबॉल प्लेयर की भूमिका में होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »