20 Apr 2024, 05:51:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी वाली फिल्म का नाम अब रौला होगा। बॉलीवुड निर्देशक इम्तियाज अली, शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा को लेकर फिल्म बना रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम द रिंग रखा गया था। बाद में कहा गया कि फिल्म का नाम रहनुमा हो गया है। 
 
अब चर्चा है कि फिल्म का नाम अब रौला होगा। शाहरुख खान अपनी इम्तियाजÞ अली वाली फिल्म की तैयारी में जोर शोर से लग गए है। और फिलहाल वो फिल्म का आखिरी शेड्यूल पूरा कर रहे हैं। शूटिंग के लिए शाहरूख पंजाब भी पहुंच चुके हैं।
 
फिल्म का नाम रौला जो पंजाबी शब्द है जिसका मतलब है शोर। शाहरूख बॉलीवुड के कई जानकार लोगों को अपनी फिल्म दिखाकर, उनकी राय लेंगे। और इतना ही नहीं वह कई लोगों से फिल्म की राय लेकर, उसे फिल्म में इस्तेमाल करने की कोशिश भी करेंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को प्रदर्शित होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »