18 Apr 2024, 23:53:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लंबे अरसे बाद दिखीं अनु अग्रवाल, मिली आशिकी 2 गर्ल श्रद्धा कपूर से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2017 12:57PM | Updated Date: Apr 3 2017 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। साल 1990 में अनु अग्रवाल और राहुल रॉय की फ़िल्म आशिकी ने प्यार की एक नई कहानी पेश की जिसे लोगों ने बहुत सराहा। फिर सालों बाद एक बार फिर ऐसी ही आशिकी लेकर आए नई जनरेशन के कलाकार।
 
साल 2013 में फ़िल्म आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने अपनी केमिस्ट्री से लाखों को लोगों का दिल जीता। और अब 2017 में आशिकी और आशिकी 2 मिल गए है।
 
जी हां, हाल ही में विशेष फ़िल्म्स के तीस साल पूरे होने के मौके पर मुंबई में रविवार शाम एक पार्टी रखी गई जहां कई सालों से इंडस्ट्री की चका-चौंध से दूर रहने वाली आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल भी पहुंची। यही नहीं, यहां शामिल थी आपकी फेवरेट श्रद्धा कपूर भी जिन्होंने इस पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की। 
 
अनु यहां वाइट ऑउटफिट में श्रद्धा के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीर के लिए पोज़ दे रहीं हैं। कुछ तस्वीरों में वो आदित्य रॉय कपूर और दीपक तिजोरी के साथ भी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »