26 Apr 2024, 01:32:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अपनी पहली ही फिल्म में 'बिकिनी अवतार' में दिखेंगी सैफ की बेटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2017 3:56PM | Updated Date: Mar 31 2017 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड स्टार किड में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के बॉलीवुड डेब्यू का उनके फैन्स काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वो आज के स्टार किड की लिस्ट में काफी फैशनेबल मानी जाती हैं। छले काफी समय से अलग अलग कयास लगाए जा रहे हैं उनके बॉलीवुड डेब्यू के लिए।
 
रिपोर्ट्स हैं कि सारा करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। ऐसी खबरे हैं कि दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के साथ सारा स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आएंगी। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। सारा को नई पीढ़ी का सेंसेशन माना जाता है।
 
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को सूत्र ने बताया कि इस फिल्म के जरिए सारा हॉटनेस को नया आयाम देंगी। बिकिनी पहनना बॉलीवुड की हर एक्ट्रेसेज के बस की बात नहीं है। इसी वजह से करण सारा को उनके सेक्सी अवतार में लॉन्च करना चाहते हैं।
 
सूत्र ने बताया कि फिल्म में सारा तीन तरह की बिकिनी पहने हुए नजर आएंगी। जिसमें से एक धर्मा का ट्रेडमार्क होगा जिसमें कि एक्ट्रेस टू पीस पहने हुए पानी से बाहर आती हुई दिखाई देती है।
 
दूसरे बिकिनी सीन में सारा और हिरो टाइगर लवमेकिंग करते हुए नजर आएंगे। वहीं तीसरा सीन फिल्म का फाइनल कट होगा। जिसमें दिशा और सारा दोनों ही बिकिनी में दिखेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »