29 Mar 2024, 05:27:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नकारात्मक भूमिका निभाना ज्यादा मजेदार : प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2017 11:28AM | Updated Date: Mar 31 2017 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म ‘बेवाच’ में विक्टोरिया लीड्स नामक खलनायिका की भूमिका में नजर आएंगी और अभिनेत्री का कहना है कि नकारात्मक किरदार निभाने का कुछ अलग ही मजा है।
 
‘सिनेमा कॉन 2017’में शामिल होने वाली 34 वर्षीय अभिनेत्री ने समारोह की मजेदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। यह फिल्म 1990 के दशक के एक लोकप्रिय टीवी धारावाहिक पर बनी है।
 
डी जॉनसन, जाक एफ्रोन, केली रोहरबाख और अन्य लोगों के साथ के एक समूह चित्र के साथ प्रियंका ने लिखा है, बुरा होने का और भी मजा है। ‘बेवाच’ के कलाकार ‘सिनेमा कॉन 2017’ में। अपनी, जॉनसन और एफ्रोन की हंसते हुए एक अन्य तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा है, इनका साथ हमेशा मजेदार होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »