25 Apr 2024, 07:01:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। रणवीर सिंह कई तरह के लुक ट्राई करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक नया लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन के देसी अवतार में नजर आ रहे हैं।
 
इस फोटो में रणवीर सिंह ने छोटी चोटियों वाले बाल बनाए हुए हैं और आंखों में काजल लगाया हुआ है जिसकी वजह से वे काफी डरावने नजर आ रहे हैं। एक्टर का यह पूरा लुक दर्शकों को जॉनी डेप्प के जैक स्पैरो की याद दिलाएगा।
 
‘बाजीराव मस्तानी’ स्टार अपने लुक के साथ बार-बार एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। दरअसल रणवीर सिंह का यह लुक जैक एंड जोंस के लिए है। इस कपड़ों के ब्रांड को एक्टर एंडोर्स करते हैं।
 
उसी के लिए उन्होंने अपने इस लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं एक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म में उन्हें अलाउद्दीन खिलजी के तौर पर अलग ही अंदाज में देखा जाएगा। हालांकि यह लुक अभी तक रावील नहीं हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »