20 Apr 2024, 04:21:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शूटिंग छोड़ 22 घंटे का सफर कर मालदीव पहुंचे सलमान, जानिए क्‍यों

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2017 3:27PM | Updated Date: Mar 30 2017 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की बहन अर्पिता अपने बेटे आहिल का जन्मदिन मालदीव में मना रही हैं, यह तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं, लेकिन अब हम आपको बताने वाले हैं कि सलमान कैसे अपने भांजे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए फिल्म की शूटिंग छोड़कर ऑस्ट्रेलिया से मालदीव पहुंच गए हैं।
 
जैसा कि आप सभी जानते हैं सलमान अपने भांजे आहिल से कितना क्लोज हैं। सलमान अक्सर आहिल के साथ क्यूट तस्वीरें साझा करते नजर आ जाते हैं। अब बात अगर आहिल के पहले जन्मदिन की हो और सलमान वहां न हों ऐसा कैसे हो सकता है?
 
तभी तो सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग छोड़कर ऑस्ट्रेलिया से मालदीव जाने वाली फ्लाइट पकड़ ली और करीब 22 घंटों के सफर के बाद सलमान मालदीव पहुंच गए हैं। भाई मामा हों तो सलमान जैसे।
 
 
खान परिवार पहले से ही मालदीव पहुंचा हुआ है। इस जश्न में खान परिवार के अलावा अमृता अरोड़ा और सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी शामिल हैं। आहिल अपना मामा सलमान को देखकर खुश तो बहुत होंगे। आहिल आपको खबर इंडिया टीवी की तरफ से भी  जन्मदिन की ढेरो बधाईयां।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »