25 Apr 2024, 16:57:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'दाऊद' के साथ अलग ही तेवर में नजर आई 'हसीना' श्रद्धा कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2017 3:54PM | Updated Date: Mar 29 2017 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हसीना - द क्वीन ऑफ मुंबई' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में श्रद्धा कपूर के साथ अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी नजर आ रहे हैं।
 
दरअसल, यह फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना परकार की जीवनी पर आधारित है। इस फिल्म से श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। खास बात यह है कि सिद्धांत इसमें डरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का किरदार निभा रहे हैं।
 
 फिलहाल जो तस्वीर रिवील रिलीज किया गया है उसमें श्रद्धा के साथ उनके भाई भी नजर आ रहे हैं। जहां एक ओर इस पोस्टर में सिद्धांत पावरफुल एक्सप्रेशन देते हुए नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर पोस्टर में श्रद्धा का तेवर देखने लायक है।
 
बता दें कि इससे पहले फिल्म 'हसीना - द क्वीन ऑफ मुंबई' का पहला पोस्टर जारी किया जा चुका है। जिसमें केवल श्रद्धा नजर आ रही थीं। इसके अलावा हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। इस फिल्म को अपूर्वा लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं. 'हसीना - द क्वीन ऑफ मुंबई' 14 जुलाई 2017 को रिलीज़ होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »