26 Apr 2024, 01:23:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टाइगर की गर्लफ्रेंड के पीछे पड़ा अनजान शख्स, होटल मे किया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2017 3:12PM | Updated Date: Mar 29 2017 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ हाल ही में एक चौंकाने वाला हादसा हुआ है। दिशा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो एक शूट के चलते दिल्ली गई थीं। जहां एक सरफिरा शख्स उनके पीछे पड़ गया था। जिसने दो दिन तक उनका पीछा किया। दिशा ने बताया, "उस दौरान मैं जहां भी जातीं, वो शख्स मेरा पीछा करते हुए वहां पहुंच जाता।
 
वो शख्स मेरा पीछा करते हुए शॉपिंग मॉल और थिएटर तक पहुंच गया। लेकिन मैंने काफी हल्के में लिया और ध्यान नहीं दिया। पर जब मैंने देखा कि मुझसे मिलने के चक्कर में वो शख्स होटल तक पहुंच गया है और होटल के स्टाफ से झगड़ा कर रहा है। तब मेरे मैनेजर ने मेरा बचाव किया और होटल के बाउंसर्स के साथ मिलकर उस शख्स को बाहर निकलवा दिया।"
 
वैसे, यह पहला मामला नहीं है जब किसी सैलिब्रिटी को अनजान शख्स के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है। अमिताभ बच्चन से लेकर  श्रुति हासन तक जैसे कई कलाकारों के साथ इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं। 
 
साल 2014 में मुंबई के बांद्रा स्थित करण जौहर के घर में तीन युवकों ने जमकर हंगामा किया था। साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की बेटी और एक्ट्रैस श्रुति हासन पर हमला किया था। एेसे ही साल 2013 में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। बात अगस्त की है, जब एक अनजान लड़की ने अपनी मां के साथ मिलकर न केवल सलमान के घर के सामने हंगामा किया, बल्कि उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां भी सुनाई। 
 
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अपने साथ घटी इस घटना का जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था, "शनिवार को घर में एक अज्ञात शख्स के घुस आने से कुछ पल चिंता में गुजरे। उसे पकड़ लिया गया। वह घर के सबसे संवेदनशील हिस्से में दाखिल हो गया था। बिग बी ने आगे लिखा, "अब बंगले की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। साथ ही यह भी कहा कि कुछ भी सुरक्षित नहीं है, एक आदमी कितना ध्यान दे सकता है।"  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »