25 Apr 2024, 10:30:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

30 साल बाद अक्षय कुमार ने खोला अपनी जिंदगी का ये राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2017 1:07PM | Updated Date: Mar 29 2017 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में खिलाडियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने 30 साल बाद एक ऐसा खुलासा किया है जिसे जान दंग रह जाएंगे आप! जी हां ये तो आप सभी जानते होंगे की बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने से पहले अक्षय कुमार का असली नाम राजीव भाटिया था, आज उन्होंने अपने नाम बदलने को लेकर राज खोल दिया है।
 
उन्होनें एक इंटरव्यू में बताया कि मेरी पहली फिल्म आज (1987) को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। इसमें कुमार गौरव का लीड रोल था और फिल्म में उनके किरदार का नाम था अक्षय।
 
बता दे कि इस फिल्म में अक्षय का रोल करीब 4.5 सेंकेड का था। तब वह कुमार गौरव को गौर से देखते रहते थे और एक दिन ऐसे ही कोर्ट जाकर उन्होंने अपना नाम राजीव भाटिया ये अक्षय कुमार रख लिया। 
 
अक्षय ने बताया कि बस एक दिन बांद्रा इस्ट कोर्ट गया और नाम चेंज कर लिया। इसी नाम पर मैंने विजिटिंग कार्ड्स बनवाए और किस्मत साथ देने लगी। 
 
बता दें कि अक्षय की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' की रिलीज डेट टल गई है। अब यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय भूमि पडनेकर के साथ नजर आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »