24 Apr 2024, 19:08:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ये हैं भोजपुरी फिल्मों की सनी लियोनी, आप भी हो जाएंगे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2017 10:02AM | Updated Date: Mar 29 2017 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • Untitled-4
  • Untitled-5
  • Untitled-6
  • Untitled-7

मुंबई। सनी लियोनी बनने की ऐसी ख्वाहिश कि उनकी तरह दिखने वाली इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने ना उनकी नकल करना शुरु किया बल्कि अपना नाम तक बदल डाला। 

अब सब उन्हें सनी लियोनी तो नहीं सनी सिंह कहकर बुलाते हैं और उन्हें पसंद है कि वे पोर्न इंडस्ट्री से आकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी जैसी हैं। 

भोजपुरी फिल्मों में पल्लवी उर्फ सनी की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अब लोग उन्हें उनके रियल नाम नहीं बल्कि सनी सिंह कहकर ही बुलाते हैं। 
 
भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस पल्लवी सिंह को उनके फ्रेंड हमेशा ही कहते थे कि उनका फिगर और फेस काफी हद तक सनी लियोनी से मिलता-जुलता है। 
 
सनी के मुताबिक, जब मैंने फिल्मों में काम करने का फैसला किया तो मेरे पेरेंट्स बोले- फिल्म में काम करने की जगह कोई नौकरी कर लो। हालांकि मेरी जिद के बाद दोनों झुक गए और बोले ठीक है काम करो, लेकिन जरा संभलकर रहना पल्लवी के मुताबिक, 2012 में उन्होंने पहली बार सनी लियोनी को टीवी पर देखा तो हैरान रह गईं कि सनी का चेहरा तो हू-ब-हू उनसे मिलता है। 
 
सबसे पहले पल्लवी ने 'लेके आजा बैंड बाजा ऐ पवन राजा' नामक फ़िल्म में एक छोटा सा रोल किया था। इसके अलावा सनी ने 'भोजपुरिया राजा' फ़िल्म में भी महत्वपूर्ण रोल किया था। सनी की अन्य दो फिल्में, 'बाली उमरिया में हो गई प्यार' और 'तीन बुड़बक' फ़िल्म जल्द आने वाली है। पल्लवी का मानना है कि, स्टोरी के मुताबिक फिल्मों में आइटम डांस भी करना पड़ता है। 
 
इसके लिए कहानी की डिमांड के मुताबिक वो काम करती हैं। इसके लिए मुझे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। ये भोजपुरी फ़िल्म 'विधायकजी' और उड़िया फ़िल्म 'टाइगर' में भी आइटम डांस कर चुकी हैं। 
 
सनी उर्फ पल्लवी के मुताबिक, वो फिल्मों में काम करने के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रही हैं। फिलहाल वो बीकॉम फाइनल ईयर में हैं। 
पढ़ाई के दौरान ही फ्रेंड्स कहते थे कि लुक अच्छा है तुम्हें फिल्मों में कोशिश करनी चाहिए।
 
इसके बाद मैंने ट्राय किया तो काम मिल गया और इस तरह मैं फिल्मों में आ गई। पल्लवी सिंह कुछ पर्सनल कारणों के चलते करीब 1 साल तक फिल्मों से दूर रहीं। 
 
हालांकि बाद में उन्होंने वापसी की। सनी ने बताया कि इस इंडस्ट्री काफी चुनौती है। नए लोगों को इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा पता नहीं होता। इस दौरान परेशानी होने लगती है, लेकिन लोग सहयोग करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »