17 Apr 2024, 04:45:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तापसी ने गर्ल्स को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, देखें तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2017 10:08PM | Updated Date: Mar 28 2017 10:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • Untitled-3
  • Untitled-4
  • Untitled-6

मुंबई। नीरज पांडे की फिल्म 'नाम शबाना' में तापसी पन्नू एक अंडरकवर एजेंट के तौर पर नजर आने वाली हैं। ऐसे में वह जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगीं। तापसी और अक्षय जहां भी इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं, वहीं सेल्फ डिफेंस और महिलाओं की रक्षा की बात कर रहे हैं। अक्षय कुमार तो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने वाली वीडियो में भी महिलाओं की रक्षा के बारे में बात करते हुए नजर आते रहे हैं।

अक्षय कुमार, तापसी पन्नू और मनोज वाजपेयी सोमवार को अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचें। इस प्रमोशन के दौरान भी तापसी और अक्षय महिलाओं के लिए आत्मरक्षा पर बात करते हुए नजर आए। मार्शल आर्ट्स में ट्रेंड अक्षय कुमार ने लड़कियों से कहा कि उन्हें गलत इरादे से छूने वालों से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उनका तुरंत प्रतिकार करना चाहिए।

आगामी फिल्म 'नाम शबाना' की टीम के साथ अक्षय सोमवार सुबह यहां छात्राओं के गार्गी कॉलेज पहुंचे। उनके साथ सह-कलाकार मनोज वाजपेयी, तापसी पन्नू और निर्माता नीरज पांडे भी थे। अक्षय ने यहां छात्राओं से आत्मरक्षा के बारे में चर्चा की।

अक्षय ने कहा, मेरा मानना है कि लड़कियों को किसी भी समय और किसी भी स्थान पर जाने की स्वतंत्रता है, लेकिन कुछ गंदे लोगों की वजह से उन्हें परेशानी होती है। इसलिए जरूरी है कि वे आत्मरक्षा के गुर सीखें।'

उन्होंने कहा, 'मैं मुंबई में स्कूल चला रहा हूं और मैं भी स्कूल खोलना चाहता हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह कब होगा। मैं एक चीज बताना चाहता हूं कि अगर कोई आपको छूता है तो घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत प्रतिकार करें। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »