28 Mar 2024, 22:30:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की रूप की रानी श्रीदेवी की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर काजोल और श्रद्धा कपूर से टक्कर होने जा रही है। श्रीदेवी की इंग्लिश विंग्लिश के बाद दक्षिण भारतीय फिल्म पुली थी उसके बाद अब उनकी फिल्म मॉम आ रही है।
 
'मॉम' में एक मां और उसकी सौतेली बेटी की कहानी को दिखाया जाएगा। काजोल अपनी तमिल फिल्म वीआईपी 2 लेकर आ रही है। इस फिल्म से काजोल 21 साल बाद ? तमिल फिल्म से वापसी कर रही हैं। फिल्म में काजोल के साथ धनुष भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।
 
14 जुलाई को ये मॉम और वीआईपी 2 प्रदर्शित होने वाली है। 14 जुलाई को बाक्स आॅफिस पर तिकड़ी टकराव होगा। इस श्रेणी में 14 जुलाई को श्रद्धा कपूर की 'हसीना' दाऊद अब्राहम की बहन के जीवन पर आधारित है।
 
इस तिकड़ी टकराव की सबसे खास बात ये है कि इन तीनों फिल्मों में मुख्य किरदार में अभिनेत्रियां है। और तीनों ही अपने आप में मशहूर और दिग्गज अदाकारा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »