29 Mar 2024, 01:31:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमेरिका के सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी शाहरुख खान की ये दो फिल्‍में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2017 9:35AM | Updated Date: Mar 28 2017 9:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमेरिका के सिनेमाघरों में आने वाले महीनों में बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्में दिखाई जाएंगी। इन दौरान जो फिल्में दिखाई जाएंगी उसमें से दो बॉलीवुड किंग शाहरुख खान स्टारर हैं।
 
बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में दिखाए जाने की शुरुआत जुलाई महीने में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर देवदास से होगी।
 
सिनेमा कॉन की शुरुआत के मौके पर फैथम द्वारा बताया गया कि इस साल दो फिल्में दिखाई जाएंगी और अगले साल छह फिल्में सिनेमा प्रेमियों के लिए होंगी।
 
'देवदास' के अलावा दूसरी फिल्म के तौर पर इस साल 'वीर-जारा' दिखाई जाएंगी। इस फिल्म में शाहरुख, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी ने खास भूमिका निभाई है। फिल्म दिखाने वाले सिनेमाघरों और टिकटों के बारे में जानकारी जल्द ही ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »