20 Apr 2024, 21:31:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। इस साल दिवाली पर रिलीज हो रही फिल्म ‘2.0’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे अक्षय कुमार खूंखार लुक में हैं। यही नहीं बल्कि रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में अक्की एक या दो नहीं बल्कि 12 अलग-अलग लुक्स में दिखेंगे साथ ही रजनीकांत पांच अलग गेटअप में नजर आएगें। 

 
इसीलिए इनके लुक के बारे में कभी भी खुलासा नहीं किया गया था क्योंकि फिल्म में हीरो और विलेन के इतने सारे लुक्स को एक साथ बिना कहानी के दिखाया जाना कहीं न कहीं दर्शकों को भी कन्फ्यूज कर सकता था। 
 
रजनीकांत पिछली बार की तरह ही डॉ. वासेगरन और चिट्टी का किरदार निभाएंगे वहीं अक्षय कुमार तकरीबन 12 रोल्स करते नजर आएंगे। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा कि दर्शक अक्की को किसी भी फिल्म में एक साथ इतने सारे लुक्स में देख पाएंगे।  
 
सूत्रों के मुताबिक , जी नेटवर्क ने इस फिल्म के तमिल, तेलुगु और हिंदी वर्जन के सैटेलाइट राइट्स खरीद लिए हैं। इसके लिए इस ग्रुप ने 110 करोड़ रुपए चुकाए हैं। यह फिल्म 400 करोड़ के मेगाबजट के साथ बनी है। 2.0 भारत की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »