20 Apr 2024, 02:17:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करोड़पति बिपाशा के मुकाबले कुछ भी नहीं हैं उनके पति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 10:50AM | Updated Date: Mar 27 2017 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी पहचान 'राज' और 'जिस्म' जैसी हिट फिल्मों से बनाई। हाल ही में बिपाशा बिना मेकअप लुक में नजर आई थीं।
 
वैसे, लंबे समय से फिल्मों से दूर बिपाशा अक्सर हसबैंड करण सिंह ग्रोवर के साथ रेस्टोरेंट के बाहर या फॉरेन में वैकेशन एंजॉय करते नजर आती हैं।
 
अप्रैल 2016 में करण से शादी करने वाली बिपाशा इंडस्ट्री में उनसे काफी सीनियर हैं। फिर चाहे एक्सपीरियंस का मामला हो या संपत्ति का, बिपाशा दोनों ही मामलों में उनसे कहीं आगे हैं।
 
सूत्रों के मुताबिक, बिपाशा की नेटवर्थ 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 102 करोड़ रुपए है, जबकि उनकी तुलना में उनके हसबैंड यानी करण सिंह ग्रोवर की संपत्ति महज 13.60 करोड़ रुपए है।
 
बिपाशा के पास फिलहाल भले ही फिल्में ना हों, लेकिन उनके पास कई मल्टी नेशनल कंपनियों के विज्ञापन रहते हैं। बता दें कि बिपाशा के पास ऑडी7, पोर्शे, फॉक्सवैगन बीटल जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। इसके अलावा उनके पास मुंबई के पाश इलाके में दो घर भी हैं।
 
इतना ही नहीं उनका एक घर कोलकाता में भी है। खबर है कि वह मुंबई में एक और घर खरीद सकती हैं। तो वहीं करण सिंह ग्रोवर के पास एक ऑडी7 कार के अलावा मुंबई के हाइराइज अपार्टमेंट में एक फ्लैट भी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »