19 Apr 2024, 23:14:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दो फिल्मों की साथ में शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण : श्रद्धा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2017 1:45PM | Updated Date: Mar 25 2017 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग करना उनके लिये चुनौतीपूर्ण  है। श्रद्धा पिछले कई दिनों से अपनी आने ?वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी है।
 
उन्हें  इन दिनों दो फिल्मों के लिए एक साथ काम करना पड़ा। वह जहां 'हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई' की शूटिंग कर रही थी, वहीं उन्हें 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए डबिंग तथा इसके प्रमोशन कार्यक्रमों में हिस्सा लेना पड़ा। हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई' में वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की भूमिका में हैं, जबकि 'हाफ गर्लफ्रेंड' में वह दिल्ली की एक लड़की के किरदार में हैं।
 
श्रद्धा कपूर ने कहा "'हसीना.. में हसीना और हाफ गर्लफ्रेंड में रिया सोमानी का किरदार दो अलग-अलग तरह की भूमिकाएं हैं। दोनों फिल्मों के लिए साथ काम करना निश्चित रूप से मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रहा।"
 
गौरतलब है कि हाफ गर्लफ्रेंड में श्रद्धा कपूर के अलावा अर्जुन कपूर और रिहा चक्रवर्ती मुख्य किरदार में नजर आएंगे। हाफ गर्लफ्रेंड चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर बनी है। इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »