20 Apr 2024, 05:52:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे फरहा के पति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2017 1:20PM | Updated Date: Mar 25 2017 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक एवं कोरियोग्राफर फराह खान के पति शिरीष कुंदर को यूपी के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पर टिप्पणी महंगी पड़ी। शिरीश के खिलाफ हजरतगंज थाने में अभद्र टिप्पणी मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। शिरीश ने एक ट्वीट में योगी आदित्यानाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
 
शिरीष ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के लिए चुने जाने पर ट्वीट किया था जिसके बाद विवाद हुआ और अमित तिवारी ने उनके खिलाफ मुख्यमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि विवाद की स्थिति बनते ही शिरीष ने ट्वीट को अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया है। अमित तिवारी ने पुलिस से शिरीष कुंदर की गिरफ्तारी की मांग की है।
 
शिरीष कुंदर ने अपने ट्वीट में आदित्यनाथ योगी की तुलना गुंडे से की थी। शिरीष कुंदर ने ट्वीट किया, ऐसी उम्मीद करना कि एक गुंडा दंगे करना बंद कर देगा अगर उसे शासन करने को मिल जाए, उसी तरह है जैसे यह उम्मीद करना कि एक बलात्कारी को रेप करने की आजादी मिलने के बाद वह बलात्कार नहीं करेगा।
 
अगले ट्वीट में शिरीष ने लिखा, ‘इस लॉजिक से जाते हुए कि एक गुंडा सीएम बनकर अच्छा बर्ताव कर सकता है तो दाऊद इब्राहिम सीबीआई डायरेक्टर हो सकता है माल्या आरबीआई गवर्नर।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »