29 Mar 2024, 18:05:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय ने शेयर किया 'सोच और शौच' पर वीडियो, 9 लाख लोगों ने देखा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2017 11:23AM | Updated Date: Mar 25 2017 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फिल्म स्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं.हाल ही में अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अक्षय कुमार ने टॉयलेट को लेकर को बात कही है।
 
अक्षय कुमार के इस विडियो 'सोच और शौच' को उनके प्रशंसक काफी सराह रहे हैं। अक्षय ने इस विडियो में घर में शौच नहीं रखने की वजह से महिलाओं को होने वाली दिक्कतों, बढ़ती बीमारियों और हर दिनों होनेवाली हजारों बच्चों की मौत से जुड़े भयावह पहलुओं पर चर्चा की, जो वाकई आपको काफी कुछ सोचने पर मजबूर कर देगा।
 
टॉयलेट उनकी फिल्म नहीं बल्कि असली टॉयलेट। गांव में या शहर में कई जगह महिलाएं आज भी खुले में शौच करने को मजबूर है। इसी को लेकर अक्षय ने ऐसी बात कही है जो आपको अंदर तक झंझोड़ कर रख देगी। मीडिया सूत्रों के मुताबिक अक्षय की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' पीएम मोदी स्वच्छता अभियान को समर्पित है।
 
अक्षय ने इसी अभियान के घर-घर शौचालय के मुद्दे को उठाया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में अक्षय ने खुले में शौच के गंभीर मुद्दे पर बात की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »