25 Apr 2024, 09:58:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
  • Untitled-8

मुंबई। फिटनेस हो या फैशन, बेबो हर फील्ड में रोल मॉडल हैं। फिटनेस की बात करें तो बेबो यानी करीना कपूर बॉलीवुड की परफेक्ट फीगर एक्ट्रेस में से हैं। फिटनेस को लेकर अपनी दीवानगी उन्होंने एक बार फिर साबित कर दी है।

हाल ही में मां बनी अभिनेत्री करीना कपूर ने बेबी तैमूर के जन्म के बाद 12 किलो वजन घटा लिया है। वो भी तैमूर के जन्म के महज कुछ महीनों बाद ही। बेबो के इसी डेडीकेशन के चलते लोग उन्हें फिटनेस के मामले में रोल मॉडल मानते हैं। 

 
वहीं लोग हैरान भी हैं कि महज कुछ महीनों में ही करीना ने इतना वजन कैसे घटा लिया। प्रेग्नेंसी के बाद इतने कम समय में वजन घटाना किसी जंग से कम नहीं है। वहीं बेबो वजन घटाने के बाद अब खुद पर काफी ध्यान दे रही हैं। वे जहां रूटीन एक्सरसाइड फॉलो कर रही हैं, वहीं तैमूर का ख्याल भी बखूबी रख रही हैं। 
 
ये है करीना का सीक्रेट 
डिलिवरी के बाद वापस शेप में लौटने के लिए वे शुरुआत में योग और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करती थीं, लेकिन अब करीना ने इस रूटीन में पिलाटे भी शामिल कर लिया है। वह लंबे समय से डाइटीशियन रुजुता दिवेकर का डाइट चार्ट फॉलो करती आई हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »