28 Mar 2024, 18:58:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सिद्धि विनायक मंदिर में विद्या को एक शख्‍स ने किया गलत तरीके से टच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2017 11:18AM | Updated Date: Mar 24 2017 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनत्री विद्या बालन ने एक ऐसी बात का खुलासा किया है कि सुनकर आप दंग रह जाएंगे। विद्या ने बताया कि एक बार वह मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में उनके साथ शर्मनाक इंसिडेंट हुआ।
 
एक शख्स ने उन्हें बार-बार कंधे पर टच करके परेशान किया। विद्या ने यह खुलासा हाल ही में एक इंटरव्यूं में किया। विद्या के मुताबिक, इंसिडेंट तब हुआ, जब वे मंदिर में प्रेयर कर रही थीं। 
 
इंटरव्यूं में विद्या ने बताया, “मैं सिद्धि विनायक मंदिर में प्रार्थना कर रही थी, तभी एक शख्स ने मेरे कंधे पर टच किया। मैंने आंखें खोलीं और उसकी ओर देखा और कहा- हां। उसने मुझसे कहा- 'मेरी बीवी है, हैलो बोलिए न।'  तो मैंने कहा कि पहले प्रार्थना कर लूं और फिर मैं वापस प्रार्थना करने लग गई।
 
लेकिन उस शख्स ने फिर मेरे कंधे को टच किया और कहने लगा कि एक बार हैलो बोल दीजिए। तब मैंने कहा कि पहले आप हाथ लगाना बंद कीजिए। कोई अगर आपकी बीवी को ऐसे टच करेगा, तो आपको क्या अच्छा लगेगा? या फिर आपकी बीवी को अच्छा लगेगा?
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »